scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमखेलशाहीन अफरीदी, सिकंदर रजा ने होटल का सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा

शाहीन अफरीदी, सिकंदर रजा ने होटल का सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा

Text Size:

लाहौर, 30 मार्च (भाषा) पाकिस्तान सुपर लीग की लाहौर कलंदर्स टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी और विदेशी खिलाड़ी सिकंदर रजा को उनके होटल का टीम सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का दोषी पाया गया है ।

मोहम्मद फैसल (लाहौर डीआईजी ,आपरेशंस) ने पीएसएल के सीईओ को बताया कि शहर के पांच सितारा होटल में जहां आठ टीमें ठहरी हैं, सुरक्षा प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन हुआ है ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व चेतावनी और मनाही के बावजूद शाहीन और सिकंदर ने रजा के आठवें माले स्थित कमरे में रात डेढ बजे तक चार मेहमानों की मेजबानी की ।

लाहौर कलंदर्स के मीडिया अधिकारी ने रजा के कमरे में 10 . 35 तक और फिर रात 11 बजे तक मेहमानों के रहने की अनुमति मांगी थी लेकिन दोनों खारिज कर दी गई थी ।

इसके बाद टीम के मालिक ने पीएसएल सीईओ सलमान नसीर से यही अनुरोध किया था जो सुरक्षा कारणों से खारिज कर दिया गया था । इसके बावजूद चार मेहमान रजा के कमरे में गए और रात डेढ बजे तक रूके ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments