scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमखेलसेना ने केरल को हराकर आठवीं बार संतोष ट्रॉफी खिताब जीता

सेना ने केरल को हराकर आठवीं बार संतोष ट्रॉफी खिताब जीता

Text Size:

ढाकुआखाना (असम), आठ फरवरी (भाषा) सेना ने 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप संतोष ट्रॉफी के फाइनल में केरल को 1 . 0 से हराकर खिताब जीता ।

सेना ने आठवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है । स्ट्राइकर अभिषेक पवार ने 109वें मिनट में एकमात्र गोल दागा ।

दोनों टीमों का इससे पहले फाइनल में सामना 2012 . 13 में कोच्चि में हुआ था जब सेना ने पेनल्टी शूटआउट में 4 . 3 से जीत दर्ज की थी ।

सेना ने 2023 . 24 में अरूणाचल प्रदेश के यूपिया में गोवा को हराकर खिताब जीता था ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments