scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमखेलसीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 24 फरवरी से

सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 24 फरवरी से

Text Size:

वडोदरा, 23 फरवरी (भाषा) देश भर की 31 टीम 24 से 27 फरवरी तक यहां समा इंडोर परिसर में होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) के तत्वावधान होने वाले इस टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ उभरते हुए सितारे भी हिस्सा लेंगे।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

जिन स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी उनमें पीकेएल के 12वें सत्र के शीर्ष तीन रेडर अयान लोचब (हरियाणा), देवांक दलाल और भरत हुड्डा (सेना) शामिल हैं।

पिछले सत्र में दबंग दिल्ली को खिताब दिलाने में मदद करने वाले आशु मलिक रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि अर्जुन देशवाल एक बार फिर उत्तर प्रदेश की अगुआई करेंगे।

इस टूर्नामेंट में दीपक शंकर (तमिलनाडु) जैसे उभरते हुए खिलाड़ियों पर नजर रहेगी।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments