scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमखेलसौकुना के गोल की मदद से राजस्थान यूनाइटेड ने रियल कश्मीर को 1-0 से हराया

सौकुना के गोल की मदद से राजस्थान यूनाइटेड ने रियल कश्मीर को 1-0 से हराया

Text Size:

जयपुर, 17 मार्च (भाषा) अमादू सुकौना के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने मंगलवार को खेले गए इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) मैच में रियल कश्मीर एफसी को 1-0 से हरा दिया।

इस मुकाबले में रियल कश्मीर को दो खिलाड़ियों के बाहर होने का झटका लगा। हबीब फोफाना को 58वें मिनट में दूसरी बार पीला कार्ड मिलने पर मैदान से बाहर भेज दिया गया, जबकि इंजरी टाइम में कैल्विन बारेटो को गोल करने के स्पष्ट मौके को रोकने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया।

इस जीत के साथ राजस्थान यूनाइटेड सात अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि रियल कश्मीर दो अंकों के साथ सबसे नीचे खिसक गया।

फ्रांस के खिलाड़ी सुकौना को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments