scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलसात्विकसाईराज-चिराग की जोड़ी हायलो ओपन क्वार्टरफाइनल में

सात्विकसाईराज-चिराग की जोड़ी हायलो ओपन क्वार्टरफाइनल में

Text Size:

सारब्रकेन (जर्मनी), तीन नवंबर (भाषा) भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी ने गुरूवार को यहां कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर हायलो ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी को तीसरी वरीयता मिली है। उन्होंने एक घंटे दो मिनट तक चले प्री क्वार्टरफाइनल में इंग्लैड के रोरी ईस्टन और जाक रूस को 22-24 21-15 21-11 से शिकस्त दी।

भारत की इस शीर्ष पुरूष युगल जोड़ी ने हाल में फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब अपनी झोली में डाला है। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

महिलाओं के एकल में आकर्षी कश्यप को राउंड 16 में डेनमार्क की लिने जार्सफेल्ड से 13-21 14-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।

महिलाओं की युगल जोड़ी में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने डेबोरा जिली और चेरिल सेनेन की नीदरलैंड की जोड़ी को 21-18 21-19 से शिकस्त दी। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे की सु या चिंग और लिन वान चिंग से होगा।

हालांकि रूतापर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा की जोड़ी को महिला युगल प्री क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की हु लिंग फांग और लिन जियाओ मिन की जोड़ी से 16-21 7-21 से हार मिली।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments