scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलसानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार विम्बलडन के पहले दौर से बाहर

सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार विम्बलडन के पहले दौर से बाहर

Text Size:

विम्बलडन, 30 जून ( भाषा ) भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने आखिरी विम्बलडन में चेक गणराज्य की लूसी राडेका के साथ पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई ।

सानिया और लूसी को पोलैंड की मैगडलीना फ्रेंच और ब्राजील की बीत्रोज हदाद माइया ने 4 . 6, 6 . 4, 6 . 2 से हराया ।

सानिया ने यहां 2015 में मार्तिना हिंगिस के साथ पहली बार युगल खिताब जीता था ।

पिछले साल वह मिश्रित युगल के तीसरे दौर में हार गई थी । अभी उन्हें मिश्रित युगल में क्रोएशिया के मेट पेविच के साथ खेलना है । दोनों का सामना पहले दौर में नटेला डी और डेविड वेगा हर्नांडिज से होगा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments