scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलजापान में शिनहैन डोंगहेई ओपन में संधू शीर्ष भारतीय

जापान में शिनहैन डोंगहेई ओपन में संधू शीर्ष भारतीय

Text Size:

नारा (जापान), आठ सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अजितेश संधू गुरुवार को यहां पहले दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ 38वें शिनहैन डोंगहेई ओपन में संयुक्त 34वें स्थान पर चल रहे हैं।

संधू ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे चार भारतीयों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

शिव कपूर और एसएसपी चौरसिया दोनों दो अंडर 69 के समान स्कोर के साथ संयुक्त 58वें स्थान पर हैं जबकि 2016 में यहां खिताब जीतने वाले गगनजीत भुल्लर एक ओवर 72 के स्कोर से संयुक्त 105वें पायदान पर चल रहे हैं।

कनाडा के रिचर्ड टी ली ने नौ अंडर 62 के कोर्स रिकॉर्ड के साथ बढ़त बना ली है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments