नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और डेनमार्क के दिग्गज पीटर गाडे ‘द लीजेंड्स विजन लिगेसी टूर इंडिया’ में आकर्षण का केंद्र होंगे।
यह एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य सामुदायिक कार्यक्रमों, जूनियर खिलाड़ियों के साथ जुड़ने और स्थानीय साझेदारियों के माध्यम से खेल को बढ़ावा देना है।
आठ वर्षों के बाद भारत में वापसी करने वाला लीगेसी टूर 23 और 24 नवंबर को नयी दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने कहा, ‘‘मुझे द लीजेंड्स विजन को फिर से अपने देश में लाने की खुशी है। बैडमिंटन ने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने वाले तरीके से कोर्ट पर वापसी करना हमेशा विशेष होता है।’’
साइना ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन के साथ इस मंच से जुड़ने वाले नए खिलाड़ियों में से एक हैं।
भाषा
पंत सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.