पुणे, 13 जनवरी (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर सहर अटवाल ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) 2023 के शुरूआती चरण के अंतिम दौर में चुनौतियों से निपटते हुए पूना क्लब गोल्फ कोर्स में फिर खिताब अपने नाम किया।
सहर ने अंतिम दौर में पांच ओवर 77 का कार्ड खेला जो अच्छा नहीं था लेकिन उन्हें जीत दिलाने के लिये काफी था। यह तीन साल में उनकी तीसरी खिताबी जीत है।
सहर 36 होल के बाद दो शॉट की बढ़त बनाये थीं।
रिद्धिमा दिलावड़ी ने 73 का कार्ड खेला जिससे वह दूसरे स्थान पर रहीं।
गौरी करहड़े (72 रन) ने दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला लेकिन वह 10 ओवर 223 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर रहीं।
भाषा नमिता मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
