scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलसैफ अंडर-20 चैंपियनशिप : बांग्लादेश के साथ ड्रॉ के बावजूद भारत ग्रुप में शीर्ष पर

सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप : बांग्लादेश के साथ ड्रॉ के बावजूद भारत ग्रुप में शीर्ष पर

Text Size:

माले, 28 मार्च (भाषा) भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम शनिवार को यहां सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बावजूद ग्रुप बी में शीर्ष पर रही।

विशाल यादव ने 17वें मिनट में भारतीय टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन बांग्लादेश ने पहले हाफ के ‘स्टॉपेज टाइम’ में मोहम्मद अब्दुल रियाद फहीम (45+10वें मिनट) के गोल की मदद से मैच ड्रॉ करा लिया।

यह नतीजा भारत को ग्रुप में शीर्ष पर बनाए रखने के लिए काफी था क्योंकि पाकिस्तान पर 3-0 की जीत के बाद वह पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी।

बांग्लादेश गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर रहा।

महेश गवली की टीम अब बुधवार को सेमीफाइनल में भूटान का सामना करेगी जबकि बांग्लादेश दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल से भिड़ेगा।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments