scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलसचिन खिलाड़ी ने नये एशियाई रिकॉर्ड के साथ पैरा एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता

सचिन खिलाड़ी ने नये एशियाई रिकॉर्ड के साथ पैरा एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा ) सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप में शुक्रवार को पुरूषों के शॉटपुट एफ46 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अगले साल होने वाले पैरालम्पिक खेलों के लिये भारत को आठवां कोटा दिलाया ।

सचिन के लिये यह दोहरी सफलता रही जिन्होंने 16 . 21 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया ।

अमेरिका के जोशुआ सिनामो को रजत और दक्षिण अफ्रीका के केरविन नोएम्दो को कांस्य पदक मिला ।

इससे पहले बृहस्पतिवार को पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने एफ64 भालाफेंक में 70 . 83 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता था ।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से हर व्यक्तिगत पदक वर्ग से शीर्ष चार खिलाड़ी 2024 पैरालम्पिक के लिये क्वालीफाई करेंगे ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments