टुलम (मैक्सिको), 17 अप्रैल (भाषा) भारत के रेहान थॉमस ने पहले दौर में पार 72 का स्कोर बनाया जिससे वह कॉर्न फेरी टूर की टुलम गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 60वें स्थान पर चल रहे हैं।
थॉमस ने अपने राउंड की शुरुआत फ्रंट नाइन से की और चौथे और आठवें होल पर बर्डी बनाने के अलावा पांचवें होल पर बोगी भी की।
उन्होंने बैक नाइन पर 17वें होल पर एक बोगी की और इस तरह से दो बर्डी और दो बोगी के साथ अपना दिन इवन पार के स्कोर पर समाप्त किया।
जूलियन सूरी ने पांच ओवर 77 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 132वें स्थान पर हैं।
कैलेब वैनअरागॉन और जैकब सोलोमन ने छह अंडर 66 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की।
भाषा
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
