scorecardresearch
Wednesday, 26 June, 2024
होमखेलमुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे रोमारियो शेपर्ड

मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे रोमारियो शेपर्ड

Text Size:

मुंबई, तीन नवंबर (भाषा) वेस्टइंडीज के आल राउंडर रोमारियो शेपर्ड 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से ‘ट्रेड’ (खरीदना) के बाद शुक्रवार को मुंबई इंडियंस से जुड़ गये।

गुयाना के 28 साल के खिलाड़ी को लखनऊ की टीम ने 50 लाख रूपये में खरीदा था और उन्होंने आईपीएल 2023 में महज एक मैच खेला था।

आईपीएल मीडिया परामर्श के अनुसार, ‘‘रोमारियो शेपर्ड को मौजूदा टाटा आईपीएल ट्रेडिंग विंडो के दौरान टाटा आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। ’’

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 नीलामी के दौरान रोमारियो को 7.75 करोड़ रूपये में खरीदा था लेकिन पदार्पण सत्र में उन्हें केवल तीन मैच खेलने को मिले थे।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments