scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलरोहित शर्मा पर तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना

रोहित शर्मा पर तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना

Text Size:

पुणे, 19 अक्टूबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से लेम्बोर्गिनी उरुस चलाने के लिए दो चालान काटे गए और उन पर 4000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राजमार्ग पुलिस अधीक्षक लता फड़ ने कहा कि घटना मंगलवार को हुई और जुर्माना अगले दिन जमा कर दिया गया।

सब इंस्पेक्टर अमोल पोवार ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरे में कामशेत सुरंग के पास उनकी लग्जरी कर की गति 117 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई जो 105 किमी प्रति घंटे की अनुमेय सीमा से बहुत अधिक है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सोमाटेन फाटा के पास कार की गति 111 किमी प्रति घंटे थी।

भारत में गुरुवार को यहां विश्व कप मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments