चेन्नई, 15 मई ( भाषा ) कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितिश राणा पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में धीमी ओवरगति के लिये 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है ।
आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ इस सत्र में धीमी ओवरगति को लेकर टीम का यह दूसरा अपराध है लिहाजा राणा पर 24 लाख रूपये और अंतिम एकादश के हर सदस्य पर छह लाख रूपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत ( जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया ।
केकेआर ने छह विकेट से जीत दर्ज की और प्लेआफ की दौड़ में बनी हुई है ।
भाषा
मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
