scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलरामकुमार बेंगलुरु ओपन के युगल क्वार्टर फाइनल में

रामकुमार बेंगलुरु ओपन के युगल क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

बेंगलुरू, 22 फरवरी (भाषा) भारत के रामकुमार रामनाथन ने इटली के अपने जोड़ीदार फ्रांसेस्को मेस्त्रेली के साथ मिलकर बुधवार को यहां बेंगलुरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट के युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

रामकुमार और मेस्त्रेली ने उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के कॉलिन सिंक्लेयर और सर्बिया के मिलजन जेकिच को 6-2, 7-6 (4) से हराया।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन प्रशांत की जोड़ी ने हमवतन एसडी प्रज्वल देव और परीक्षित सोमानी को 7-5, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अर्जुन काधे भी ऑस्ट्रिया के मैक्स न्यूक्रिस्ट के साथ अंतिम आठ में पहुंच गए हैं। उन्होंने चेक गणराज्य के पेट्र नौजा और एंड्रयू पॉलसन को 7-6 (5), 6-4 से हराया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments