पोर्ट ऑफ स्पेन, 24 जुलाई (भाषा) मूसलाधार बारिश और आउटफील्ड गीली होने से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन सोमवार को यहां लंच से पहले का खेल नहीं हो पाया।
मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था जिसमें वेस्टइंडीज ने 365 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 76 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज इस तरह से लक्ष्य से अभी 289 रन पीछे है।
बारिश थम गई है लेकिन आउटफील्ड गीली होने के कारण पहले सत्र का खेल संभव नहीं हो पाया।
चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय जर्मेन ब्लैकवुड 20 और सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपाल 24 रन पर खेल रहे थे।
भाषा
पंत सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
