scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलक्वीन सिरीकिट कप : अवनी व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष पर, भारत टीम स्पर्धा में दूसरे स्थान पर

क्वीन सिरीकिट कप : अवनी व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष पर, भारत टीम स्पर्धा में दूसरे स्थान पर

Text Size:

मनीला (फिलीपींस), 23 फरवरी (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अवनी प्रशांत ने दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर क्वीन सिरीकिट ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप में तीसरे दिन अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

अब अवनी का कुल स्कोर 12 अंडर 204 का है जिससे उन्होंने स्थानीय खिलाड़ी रियाने मिखाएला मालिक्सी (209) पर पांच शॉट की बढ़त बनायी हुई है।

अवनी के प्रदर्शन से भारत अपने पहले क्वीन सिरीकिट कप खिताब की दौड़ में बना हुआ है। टीम केवल दो शॉट पीछे दूसरे स्थान पर चल रही है।

भारतीय टीम एक समय कोरियाई टीम पर बढ़त बनाये थी। लेकिन अब कोरिया सात अंडर 425 के स्कोर से शीर्ष पर चल रही है। जापान 433 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर है।

टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम के लिये दिन में तीन में से दो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का स्कोर जोड़ा जाता है। विधात्री उर्स ने इवन पार 72 का कार्ड खेला।

निश्ना पटेल ने 74 से हफ्ते का अपना सर्वश्रेष्ठ दौर खेला, लेकिन यह टीम के काम नहीं आ सका।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments