scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलपीडब्ल्यूएल 2026: चंद्र विजय सिंह ‘टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स’ के कोच नियुक्त

पीडब्ल्यूएल 2026: चंद्र विजय सिंह ‘टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स’ के कोच नियुक्त

Text Size:

मुंबई, दो जनवरी (भाषा): पूर्व राष्ट्रीय कोच चंद्र विजय सिंह को छह साल बाद वापसी कर रही प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) में ‘टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स’ का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

पीडब्ल्यूएल का आयोजन 16 जनवरी से एक फरवरी तक किया जाएगा जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। 2015 में शुरू हुई पीडब्ल्यूएल को 2019 में स्थगित कर दिया गया था।

मुंबई की फ्रेंचाइजी पदार्पण सत्र की तैयारी में जुटी है और दो बार पीडब्ल्यूएल खिताब विजेता विजय सिंह की नियुक्ति से टीम को तकनीकी दक्षता मिलेगी।

एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की खेल शाखा एस्पेक्ट स्पोर्ट्स ने एपको इंफ्राटेक के साथ साझेदारी में मुंबई फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया है।

लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी तीन जनवरी को होगी जिसमें देश के कई शीर्ष पहलवान बोली के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें अमन सहरावत, अंतिम पंघाल, दीपक पूनिया, अंशु मलिक, ललिता सहरावत, मानसी अहलावत, किरण बिश्नोई और चिराग चिक्कारा सहित अन्य पहलवान शामिल हैं।

भाषा

नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments