scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलपंजाब ने सौराष्ट्र पर पहली पारी में 128 रन की बढ़त हासिल की

पंजाब ने सौराष्ट्र पर पहली पारी में 128 रन की बढ़त हासिल की

Text Size:

राजकोट, दो फरवरी (भाषा) कप्तान मंदीप सिंह की 91 रन की संयमित पारी की बदौलत पंजाब ने गुरूवार को यहां सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल मैच में तीसरे दिन पहली पारी में 128 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

मंदीप ने बीती रात के 39 रन के स्कोर में 52 रन जोड़े जिससे पंजाब की टीम 124.3 ओवर में 431 रन बनाने में सफल रही। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 303 रन बनाये थे।

मंदीप ने 206 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान नौ चौके और एक छक्का जड़ा।

सुबह मंदीप के साथ अनमोल मल्होत्रा ने भी 77 गेंद में 41 रन रन बनाये जिससे पंजाब ने गुरूवार को 33.4 ओवर में 104 रन जोड़े।

धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 41.3 ओवर में 109 रन देकर पांच विकेट झटके, उन्होंने गुरूवार को तीन और बुधवार को दो विकेट प्राप्त किये।

सौराष्ट्र ने स्टंप तक दूसरी पारी में 54 ओवर खेलकर चार विकेट पर 138 रन बना लिये जिससे उसकी कुल बढ़त 10 रन की हो गयी।

कप्तान अर्पित वसावड़ा 44 और चिराग जानी 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये नाबाद 78 रन की साझेदारी बना ली है।

बायें हाथ के स्पिनर विनय चौधरी ने 23 ओवर में 61 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने शीर्ष चार में से तीन बल्लेबाजों – हार्विक देसाई, विश्वराज जडेजा और शेल्डन जैक्सन – के विकेट हासिल किये।

अनुभवी सिद्धार्थ कौल ने सौराष्ट्र केसलामी बल्लेबाज स्नेल पटेल (33 रन) का विकेट झटका।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments