चेन्नई, 6 अगस्त (भाषा) पंजाब और झारखंड ने बुधवार को अपने मुकाबले जीत कर 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया, जहां दोनों एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
दिन के पहले सेमीफाइनल में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 4-3 से हराया जिसमें सुखदेव सिंह ने दो गोल दागे जबकि मंदीप सिंह और वरिंदर सिंह ने एक एक गोल किया।
उत्तर प्रदेश के लिए हर्ष प्रताप सिंह, अली शाहरुख और कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल किए।
दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया।
झारखंड के लिए सोरेंग सुमराय, आशीष तानी पूर्ति और जयसन कंडुलना ने गोल किए। मध्य प्रदेश के लिए लव ने गोल किया।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश बृहस्पतिवार को तीसरे स्थान के लिए आमने-सामने होंगी।
भाषा नमिता मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.