बेंगलुरू, 19 फरवरी (भाषा) मोहित गोयत और असलम इनामदार के शानदार प्रदर्शन से पुणेरी पल्टन ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-30 से हराया।
गोयत ने 14 अंक और इनामदार ने 11 अंक बनाकर पुणे की जीत सुनिश्चित की। जयपुर की तरफ से अर्जुन देशवाल ने बेहतरीन खेल दिखाया और 18 अंक बनाये लेकिन उन्हें अपने साथियों से खास मदद नहीं मिली।
दोनों टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना के साथ मैच में उतरी। जयपुर को जीत की जरूरत थी जबकि पुणे को 28 अंक के अंतर से जीत चाहिए थी।
आखिर में कोई टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पायी और उन्हें अब हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात जाइंट्स के बीच मैच के परिणाम तक इंतजार करना होगा।
पुणे की कम अंतर से जीत का फायदा हालांकि बेंगलुरू बुल्स को मिला जिसने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर दी।
भाषा पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
