scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलपुणे विश्वविद्यालय हॉकी टीम ने पहला अंतर-क्षेत्रीय खिताब जीता

पुणे विश्वविद्यालय हॉकी टीम ने पहला अंतर-क्षेत्रीय खिताब जीता

Text Size:

पुणे, 19 मार्च (भाषा) सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने शनिवार को यहां एकतरफा फाइनल में पूर्व चैम्पियन सम्बलपुर विश्वविद्यालय को 3-0 से हराकर पहली बार अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यायल हॉकी टूर्नामेंट खिताब अपने नाम किया।

तालेब शाह ने दो बार (दूसरे और 60वें मिनट) में गोल किये जबकि प्रज्वल मोहारकर ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी।

शाह इस तरह टूर्नामेंट में कुल 11 गोल करके ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे जबकि दिलीप एस ए को ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’ चुना गया।

पुणे विश्वविद्यालय इस तरह पश्चिम क्षेत्र से खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गयी, उससे पहले भोपाल के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज ने 2013 में यह खिताब जीता था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments