scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलराष्ट्रीय टेबल टेनिस के महिला वर्ग में पीएसपीबी और आरबीआई के बीच खिताबी मुकाबला

राष्ट्रीय टेबल टेनिस के महिला वर्ग में पीएसपीबी और आरबीआई के बीच खिताबी मुकाबला

Text Size:

इंदौर, 16 मार्च (भाषा) पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) की महिलाओं ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) खेल बोर्ड ने कर्नाटक को शिकस्त देकर सोमवार को यहां 87वीं यूटीटी सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।

पीएसपीबी की सिंड्रेला दास ने उत्तर प्रदेश की अवनी त्रिपाठी पर सीधे गेम में शानदार जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद तनीषा कोटेचा ने आरती चौधरी को एक रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया जबकि सयाली वानी ने दिशा पर 3-1 से जीत हासिल करके पीएसपीबी की आसान जीत सुनिश्चित की।

आरबीआई ने कर्नाटक को 3-1 से हराया जिसमें दीया चितले और आयहिका मुखर्जी ने क्रमशः कुशी विश्वनाथ और तनिष्का कालभैरव पर सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की।

तृप्ति पुरोहित ने निखत बानू को पांच गेम में हराकर कर्नाटक को दौड़ में बनाए रखा लेकिन दीया ने तनिष्का पर चार गेम में जीत हासिल करके आरबीआई को फाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पहले इतिहास तब बना जब उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 3-1 से हराकर पहली बार महिला वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पीएसपीबी ने दिल्ली को 3-1 से हराया जबकि आरबीआई ने गुजरात को 3-0 से शिकस्त दी। कर्नाटक ने तमिलनाडु को 3-1 से हराया।

पुरुष वर्ग में आरएसपीबी, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पीएसपीबी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments