scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेल26 मार्च से दर्शकों के बिना होगा पीएसएल : पीसीबी प्रमुख नकवी

26 मार्च से दर्शकों के बिना होगा पीएसएल : पीसीबी प्रमुख नकवी

Text Size:

लाहौर, 22 मार्च (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को कहा कि ईरान-अमेरिका -इस्राइल युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग का पहला चरण दर्शकों के बिना होगा ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि पीएसएल का यह सत्र कराची और लाहौर में ही खेला जायेगा ।

उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ पीएसएल अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और हमारा गौरव है । यह लीग 26 मार्च से ही होगी लेकिन दर्शकों को अनुमति नहीं रहेगी ।’’

पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने पाकिस्तान में पीएसएल के आयोजन को लेकर किसी तरह की सुरक्षा आशंकाओं को खारिज किया ।

नकवी ने कहा ,‘‘ क्षेत्र के हालात को देखते हुए मितव्ययिता की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है । विदेशी खिलाड़ी आज रात से यहां पहुंच रहे हैं ।’’

नकवी ने यह भी कहा कि पीसीबी का कानूनी विभाग उन क्रिकेटरों के मामले देख रहा है जिन्होंने आईपीएल खेलने के लिये पीएसएल अनुबंध रद्द किये ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments