scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलइंग्लैंड के लिए खेलना प्राथमिकता: लिविंगस्टोन

इंग्लैंड के लिए खेलना प्राथमिकता: लिविंगस्टोन

Text Size:

केपटाउन, आठ जनवरी (भाषा) दुनिया भर के टी20 लीग में अपने हरफनमौला खेल की चमक बिखेरने वाले लियाम लिविंगस्टोन ने सोमवार को यहां कहा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व उनकी प्राथमिकता है।

मौजूदा समय में दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शामिल लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड के लिए 25 एकदिवसीय और 38टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

एसए20 (दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग) के दूसरे सत्र में लिविंगस्टोन एमआई केपटाउन का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टीम में उन्हें कैगिसो रबाडा और कप्तान कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों का साथ मिलेगा।

दुनिया भर में लीग क्रिकेट और इंग्लैंड के प्रतिनिधित्व के बीच सामंजस्य बिठाने के बारे में पूछे जाने पर दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हां, मुझे लगता है कि इंग्लैंड पहले आता है। हम साल की शुरुआत में अपना कैलेंडर देखते हैं और यह तय करते है कि हमारे पास कब समय है। अगर हमें लगता है कि यह हमारे लिए  फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेलने का एक अच्छा अवसर है, तो हम ऐसा करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हमें लगता है कि हमें आराम की ज़रूरत है और यह हमारे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाधा बन रहा है, तो हम शायद आराम करेंगे। आपको साल की शुरुआत से यह तय करना होता है कि आप कहां कहां खेल सकते हैं।’’

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments