scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को एशियाई खेलों के भारतीय दल से मिलेंगे

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को एशियाई खेलों के भारतीय दल से मिलेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर ( भाषा ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हांगझोउ एशियाई खेलों में भाग लेकर लौटे भारतीय दल से मंगलवार को अपराह्न 4 . 30 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

भारत ने हांगझोउ एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 107 पदक जीते और वह चौथे स्थान पर रहा। एशियाई खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

प्रधानमंत्री इस मौके पर खिलाड़ियों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिये बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिये शुभकामनायें भी देंगे।

पीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ी, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय के अधिकारी भाग लेंगे।

भाषा

मोना ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments