scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमखेलराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन टीम को बधाई दी

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन टीम को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह पदक देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित होगा।

पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम फाइनल में मलेशिया से 1-3 से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्यों को बधाई। उन्होंने जो कौशल, टीम वर्क और जुझारूपन दिखाया वह उल्लेखनीय है। मैं सभी खिलाड़ियों की सराहना करती हूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने भी बैडमिंटन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्हें उनकी उपलब्धि पर गर्व है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में बैडमिंटन लोकप्रिय खेलों में से एक है। राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाएगा और इससे भविष्य में अधिक से अधिक लोग इस खेल को अपनाएंगे।’’

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments