scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलप्रणवी उर्स दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन में पहले दौर के बाद संयुक्त 23वें स्थान पर

प्रणवी उर्स दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन में पहले दौर के बाद संयुक्त 23वें स्थान पर

Text Size:

केपटाउन, नौ मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने यहां इन्वेस्टेक दक्षिण अफ्रीकी महिला ओपन के पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 23वें स्थान पर चल रही हैं।

पिछले साल हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रणवी ने दक्षिण अफ्रीका में अपने सत्र की शुरुआत की है।

पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका में खेल रही रिधिमा दिलावरी ने एक अंडर 71 का स्कोर किया और वह संयुक्त 40वें स्थान पर हैं। वाणी कपूर और अमनदीप द्राल ईवन पार 72 के राउंड के साथ संयुक्त 54वें स्थान पर जबकि दीक्षा डागर (75) संयुक्त 109वें स्थान पर हैं।

जर्मनी की चियारा नोजा ने 10 अंडर 62 का कार्ड खेला और उन्होंने पहले दौर के बाद दो शॉट की बढ़त बना रखी है।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments