हांगझोउ, 28 सितंबर ( भाषा ) भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक एशियाई खेलों में महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रही ।
पश्चिम बंगाल की 28 वर्ष की नायक ने दो बार एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है । उसने दो वॉल्ट में 12 . 350 स्कोर बनाया ।
उत्तर कोरिया की चांगोक अन ओर सोनियांग किम ने क्रमश: स्वर्ण और रजत जीता जबकि चीन की लिनमिन यू को कांस्य पदक मिला ।
एशियाई खेलों में एकमात्र भारतीय जिम्नास्ट नायक ने पहले वॉल्ट में 12 . 100 स्कोर किया जबकि दूसरे वॉल्ट में उनका स्कोर 12 . 600 रहा ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
