नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) प्रमोद भगत और सुकांत कदम उन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई पैरा खेलों के लिए क्वालीफाई किया।
भगत ने एकल, युगल और मिश्रित युगल में जबकि सुकांत ने एकल और युगल में अपना स्थान पक्का किया।
इसके लिए ग्रेटर नोएडा में 24 से 26 जुलाई के बीच ट्रायल आयोजित किए गए थे।
एशियाई पैरा खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले अन्य खिलाड़ियों में नितेश कुमार, सुहास लालिनाकेरे यतिराज, तरूण, मानसी जोशी, मनीषा रामदास, थुलासिमथी मुरुगेसन और कृष्णा नागर शामिल हैं।
भाषा
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
