scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलतमिलनाडु एकादश और बांग्लादेश एकादश के बीच अभ्यास मैच ड्रा

तमिलनाडु एकादश और बांग्लादेश एकादश के बीच अभ्यास मैच ड्रा

Text Size:

चेन्नई, तीन नवंबर (भाषा) तमिलनाडु एकादश और बांग्लादेश एकादश के बीच बारिश से प्रभावित चार दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच गुरूवार को ड्रा पर समाप्त हुआ जिसमें केवल 88 ओवर ही डाले जा सके।

पहले दिन 20 ओवर ही डाले जा सके थे जिसमें बांग्लादेश ने बल्लेबाजी की। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन का खेल पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया।

चौथे और अंतिम दिन खेल हुआ जिसमें बांग्लदेश ने तीन विकेटपर 59 रन से आगे खेलते हुए 66 ओवर में अपनी पारी छह विकेट पर 191 रन पर घोषित की। इसमें मोमिनुल हक शोवराम ने नौ रन की पारी को नाबाद 69 रन में तब्दील किया जिसमें तीन चौके और एक छक्का जड़ा था।

उनके अलावा मोहम्मद ताइजुल इस्लाम ने नाबाद 41 रन बनाये।

तमिलनाडु ने 22 ओवर में दो विकेटपर 66 रन बनाये जिसमें वी गंगा श्रीधर राजू 34 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि आर एस मोकित हरिहरन 21 रन बनाकर आउट हो गये।

भाषा

नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments