scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलचोटिल राशिद खान की जगह पोलार्ड एमआई केपटाउन के कप्तान नियुक्त

चोटिल राशिद खान की जगह पोलार्ड एमआई केपटाउन के कप्तान नियुक्त

Text Size:

केपटाउन, सात जनवरी (भाषा) वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रविवार से शुरू होने वाले एसए20 लीग के लिए चोटिल राशिद खान की जगह एमआई केपटाउन का कप्तान नियुक्त किया गया है।

एमआई केपटाउन ने पहले अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद को अपना कप्तान नियुक्त किया था लेकिन वह चोट से नहीं उबर पाए हैं।

इस फ्रेंचाइजी ने मीडिया को जारी बयान में कहा,‘‘राशिद खान अभी चोट से उबर रहे हैं और खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। एमआई केपटाउन उनके शीघ्र फिट होने की कामना करता है।’’

राशिद खान को भारत के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके इसमें खेलने की संभावना नहीं है।

इस बीच एमआई अमीरात ने वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरण को आईएलटी20 के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया।

भाषा

नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments