scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलविश्व कप टिकटों की कथित कालाबाजारी के लिए कैब और ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की

विश्व कप टिकटों की कथित कालाबाजारी के लिए कैब और ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की

Text Size:

कोलकाता, तीन नवंबर (भाषा) कोलकाता पुलिस ने रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी विश्व कप मैच के टिकटों की कथित कालाबाजारी के आरोप में शिकायत दर्ज करने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) और टिकट बुक करने वाले ऑनलाइन पोर्टल के अधिकारियों को तलब किया।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरूवार को कैब और पोर्टल के अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनके समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा था लेकिन कोई भी उनके समक्ष पेश नहीं हुआ।

बुधवार को मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया जिसमें क्रिकेट प्रशंसकों ने टिकटों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था। इसमें उन्होंने कैब और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन पोर्टल के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई और कैब के कुछ अधिकारियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले पोर्टल के साथ मिलकर जानबूझकर आम जनता के लिए काफी संख्या में टिकट रिजर्व कर दिये और इससे ये कालाबाजारी करने वालों को उपलब्ध हो गए।

कैब के एक सीनियर अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि वे सिर्फ मैच की मेजबानी कर रहे हैं और वे टिकटों की बिक्री में शामिल नहीं हैं जिसकी जिम्मेदारी ऑनलाइन पोर्टल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की है।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments