scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर ओपन जीतने पर सिंधू को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर ओपन जीतने पर सिंधू को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के लिए दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है और उनकी जीत आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने रविवार को यहां कड़े मुकाबले में चीन की वैंग झी यी को कड़े मुकाबले में हराकर सिंगापुर ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के लिए पीवी सिंधू को बधाई देता हूं। उन्होंने एक बार फिर अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का परिचय दिया और सफलता हासिल की। यह देश के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है और आगामी खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देगा।’’

भाषा

सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments