scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री मोदी ने भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिलने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिलने पर बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी भारत को मिलने पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ हम अपार उत्साह से इन ऐतिहासिक खेलों का जश्न मनाने को तैयार हैं ।

पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान के रूप में अनुशंसित किए जाने के बाद 74 सदस्यों वाली आम सभा ने ग्लास्गो में बुधवार को भारत की बोली पर अपनी मुहर लगा दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा ,‘‘ भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष 2030 खेलों की मेजबानी मिलने पर हर्षित हूं ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ देशवासियों और खेल तंत्र को बधाई । यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेलभावना है जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से रखा है । हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से अपार उत्साह के साथ इन ऐतिहासिक खेलों का जश्न मनायेंगे । हम दुनिया का स्वागत करने को तैयार हैं ।’’

भाषा

मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments