scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलमलेशियाई टी20 लीग में मिलेगा एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को मौका

मलेशियाई टी20 लीग में मिलेगा एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को मौका

Text Size:

कुआलालंपुर, 11 दिसंबर (भाषा) अगले साल जून-जुलाई में होने वाली मलेशियाई टी20 लीग में एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

मलेशियाई टी20 लीग में कुल पांच टीम भाग लेंगी जिसमें प्रत्येक टीम में एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को रखना अनिवार्य होगा।

लंका प्रीमियर लीग का तीन साल तक आयोजन करने वाले आईपीजी ग्रुप ने टी20 टूर्नामेंट के आयोजन के लिए मलेशियाई क्रिकेट संघ के साथ लंबी अवधि का करार किया है।

मलेशिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का एसोसिएट सदस्य है और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में वह अभी 28वें स्थान पर है।

स्कॉटलैंड, नामीबिया और यूएई के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments