scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलपीएफएफ कांग्रेस ने संवैधानिक संशोधनों को मंजूरी दी, फीफा निलंबन हटाने का रास्ता साफ

पीएफएफ कांग्रेस ने संवैधानिक संशोधनों को मंजूरी दी, फीफा निलंबन हटाने का रास्ता साफ

Text Size:

लाहौर, 27 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) कांग्रेस ने अपने संविधान में संशोधन को मंजूरी दे दी है जिससे फीफा द्वारा देश में फुटबॉल संचालन को लेकर लगाए गए निलंबन हट सकते हैं।

पीएफएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी साकिब बलूच ने पुष्टि की कि कांग्रेस सदस्य इन संवैधानिक परिवर्तनों को लागू करने के लिए बृहस्पतिवार को आम सहमति पर पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बैठक के विवरण विश्व निकाय को भेजे जाएंगे। फीफा ने कहा है कि पाकिस्तान फुटबॉल पर निलंबन तभी हटाया जाएगा जब संविधान में संशोधन किए जाएंगे।’’

फीफा ने इस महीने की शुरुआत में पीएफएफ को निलंबित कर दिया था क्योंकि कांग्रेस सदस्यों ने संशोधन करने से इनकार कर दिया था जिसे फीफा ने पाकिस्तान में इस खेल के सुचारू और न्यायपूर्ण शासन के लिए आवश्यक माना था।

विश्व निकाय ने कहा कि पीएफएफ कांग्रेस द्वारा संशोधन किए जाने तक पाकिस्तान निलंबित रहेगा।

कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा कि सदस्यों ने संशोधन करने का फैसला इसलिए भी किया क्योंकि निलंबन के कारण फीफा ने पीएफएफ को आवंटित सभी अनुदान और विकास निधि रोक दी थी।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments