scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमखेलबैकअप विकेटकीपर इंगलिस के कवर के तौर पर पीयरसन आस्ट्रेलियाई टीम में

बैकअप विकेटकीपर इंगलिस के कवर के तौर पर पीयरसन आस्ट्रेलियाई टीम में

Text Size:

सिडनी, 26 मई ( भाषा ) आस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर जिम्मी पीयरसन को बैकअप विकेटकीपर जोश इंगलिस के कवर के तौर पर एशेज टीम में शामिल किया है ।

इंगलिस पहले टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये घर लौट जायेंगे ।

एलेक्स कारी भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और पांच टेस्ट की एशेज श्रृंखला के लिये विकेटकीपर के तौर पर आस्ट्रेलिया की पहली पसंद हैं । इंगलिस को उनके बैकअप के तौर पर चुना गया है ।

पहले एशेज टेस्ट के बाद इंगलिस पर्थ लौट जायेंगे और दूसरे टेस्ट से पहले उनकी जगह पीयरसन लेंगे जो 65 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments