scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलपीसीबी आर्थर को फिर से पाकिस्तान के मुख्य कोच के तौर पर लाने की कोशिश में जुटा: सूत्र

पीसीबी आर्थर को फिर से पाकिस्तान के मुख्य कोच के तौर पर लाने की कोशिश में जुटा: सूत्र

Text Size:

कराची, 24 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की नजम सेठी की अगुआई वाली क्रिकेट प्रबंधन समिति दक्षिण अफ्रीका के मिकी आर्थर को फिर से राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर लौटने के लिये मनाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्र के अनुसार सेठी ने आर्थर से संपर्क किया जो इस समय इंग्लैंड में डर्बीशर टीम से जुड़े हुए हैं।

आर्थर 2016 से 2019 के बीच पाकिस्तान के मुख्य कोच थे और उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2017 में चैम्पियंस ट्राफी जीती थी जिसके कप्तान सरफराज अहमद थे।

सूत्र ने कहा, ‘‘आर्थर को वापस बुलाने के प्रयास किये जा रहे हैं और कुछ अन्य विकल्पों को भी देखा जा रहा है और ये सभी विदेशी ही हैं। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments