scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलपीसीबी प्रमुख जका अशरफ शनिवार को अहमदाबाद में आईसीसी बैठक में भाग लेंगे, विश्व कप फाइनल देखेंगे

पीसीबी प्रमुख जका अशरफ शनिवार को अहमदाबाद में आईसीसी बैठक में भाग लेंगे, विश्व कप फाइनल देखेंगे

Text Size:

कराची, 16 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ शनिवार को अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड) कार्यकारी बोर्ड (ईबी) की बैठक में भाग लेने के लिए भारत पहुंच गये हैं।

जका बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नासिर के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हुए और वह रविवार को विश्व कप फाइनल भी देखेंगे।

आईसीसी कार्यकारी बोर्ड बैठक में विश्व कप के संचालन, इस प्रतियोगिता से राजस्व संग्रह और दर्शकों की उपस्थिति की समीक्षा की जाएगी। पीसीबी सूत्रों के मुताबिक, इसमें 50 ओवर के क्रिकेट के भविष्य और 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर भी चर्चा होगी।

जका इससे पहले 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के लिए अहमदाबाद गए थे। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीता था।

पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था, जिसके बाद बाबर आजम ने बुधवार को कप्तानी छोड़ दी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments