हैदराबाद, 29 सितंबर (भाषा) तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के बैंक खाते को फिर से चालू करने का आदेश दिया, जिससे इस शहर में विश्व कप मैचों के आयोजन को लेकर बनी अनिश्चितता भी खत्म हो गई।
विश्व कप के इन मैचों के मेजबान एचसीए का संचालन चयनित पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी में उच्चतम न्यायालय से नियुक्त एक सदस्यीय समिति कर रही है।
एचसीए ने बैंक खातों को चालू करने के लिए बुधवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। एक निचली अदालत ने इन खातों में लेन देन रोकने का आदेश दिया था।
एचसीए के सीईओ सुनील कांते ने पीटीआई को बताया, ‘‘अदालत का आदेश आ गया है और बैंक खाता चालू हो गया है।’’
इसके परिणाम स्वरूप पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का शुरुआती अभ्यास मैच सुचारू रूप से आयोजित किया गया।
भाषा पंत नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
