scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमखेलविश्व कप के कुछ और मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं पंड्या

विश्व कप के कुछ और मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं पंड्या

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारत के अगले दो विश्व कप मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं क्योंकि वह पिछले हफ्ते लगी टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं।

पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर क्षेत्ररक्षण करते हुए पंड्या के टखने में चोट लगी थी और वह 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।

बड़ौदा का यह खिलाड़ी चोट से उबरने के लिए सोमवार को राट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) चला गया था।

एनसीए के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘हार्दिक का उपचार चल रहा है। उसके बाएं टखने की सूजन काफी कम हुई है लेकिन वह सप्ताहांत ही गेंदबाजी की शुरुआत करेगा। इस समय उन्हें उबरने का समय देना महत्वपूर्ण है। ’’

भारत अब तक अपने पांचों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है इसलिए पंड्या को अगले दो मैच के लिए आराम दिया जा सकता है जिससे उन्हें नॉकआउट से पहले पूरी तरह से उबरने का मौका मिलेगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘पंड्या को गंभीर मोच आई है लेकिन सौभाग्य से फ्रेक्चर नहीं हुआ है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम अधिकतम एहतियात बरतना चाहती है। उनके अगले दो से तीन मैच से बाहर रहने की संभावना है। टीम चाहती है कि वह नॉकआउट चरण के लिए पूरी तरह फिट हों।’’

भारत को अपना अगला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में और दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है।

पंड्या की अनुपस्थिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को जगह मिली थी।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments