scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलपाकिस्तान ने एशिया कप में शॉन टैट की सहायता के लिये गेंदबाजी कोच भेजा

पाकिस्तान ने एशिया कप में शॉन टैट की सहायता के लिये गेंदबाजी कोच भेजा

Text Size:

कराची, 24 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लाहौर में अपने राष्ट्रीय हाई परफोरमेंस सेंटर से एक गेंदबाजी कोच को शनिवार से शुरू हो रहे एशिया कप में टीम के मुख्य गेंदबाजी कोच शॉन टैट की सहायता के लिये भेजा है।

मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक की सिफारिश के बाद उमर राशिद बुधवार को पाकिस्तान टीम से जुड़ने के लिये रवाना हुए।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘मोहम्मद हसनैन टीम हैं तो उमर उनके गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखेंगे क्योंकि उन्होंने इस तेज गेंदबाज के एक्शन को सही कराने में काम किया था, जब इस साल के शुरू में उनके अवैध गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की गयी थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टैट (आस्ट्रेलियाई) और खिलाड़ियों के बीच बातचीत में उमर अहम भूमिका निभायेंगे। ’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments