scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलपाकिस्तान सरकार ने पीएचएफ को निलंबित कर नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया

पाकिस्तान सरकार ने पीएचएफ को निलंबित कर नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया

Text Size:

कराची, 18 अगस्त (भाषा) पहले से ही कई तरह के संकट में घिरे पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) को एक और बड़ा झटका देते हुए देश के खेल बोर्ड (पीएसबी) ने उसे निलंबित करने के बाद नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया है।

सरकार के नियंत्रण वाली संस्था पीएसबी के अनुसार पीएचएफ को निवर्तमान प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने इससे संबंधित आदेश पर अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में हस्ताक्षर किये थे।

प्रधानमंत्री पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पीएचएफ के प्रमुख संरक्षक हैं और उनके पास दोनों निकायों को भंग करने का अधिकार है।

पीएचएफ पदाधिकारियों ने पीएसबी द्वारा उठाए गए कठोर कदम पर अभी तक पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। पीएसबी ने हालांकि सीनियर और जूनियर टीमों की एक चयन समिति और टीम प्रबंधन को बरकरार रखा है ताकि आगामी एशियाई खेलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

पीएचएफ अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खालिद सज्जाद खोखर चुनाव कराने के बाद 2022 की शुरुआत में तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए। पीएसबी ने उन्हें मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

खोखर ने पीएसबी के आदेश की अवहेलना करते हुए अदालत का रूख किया था और अदालत के फैसले के बाद चुनाव कराये गये थे।

देश के पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने पीएचएफ के नये सिरे से चुनाव कराने के कदम का स्वागत करते हुए सरकार से महासंघ के फंड का ऑडिट कराने की मांग की।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments