scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलओडिशा के कलाकार ने बोतल के भीतर हॉकी स्टिक और गेंद उकेरी

ओडिशा के कलाकार ने बोतल के भीतर हॉकी स्टिक और गेंद उकेरी

Text Size:

भुवनेश्वर, 11 जनवरी ( भाषा ) ओडिशा के कलाकार एल ईश्वर राव ने विश्व कप में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामना देने के लिये 750 मिलीलीटर की एक बोतल के भीतर हॉकी स्टिक और गेंद की लघु कलाकृति बनाई है ।

विश्व कप भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जायेगा ।

राव ने कहा कि पेंसिल की नोंक से उन्हें यह कलाकृति उकेरने में 10 दिन का समय लगा । इससे पहले उन्होंने विश्व कप हॉकी की प्रतिकृति भी बनाई थी ।

उन्होंने इस मॉडल को तैयार करने के लिये चाक, कांच और चमकीले कागज का इस्तेमाल किया । उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप हॉकी हमारे प्रदेश में दूसरी बार हो रही है । यह हमारे लिये गर्व की बात है । मैं सभी 16 टीमों को अपनी कला के जरिये शुभकामना देना चाहता हूं ।’’

राव पिछले 25 साल से इस कला पर काम कर रहे हैं ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments