scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलनोएडा : पति पर पत्नी को जलाने का आरोप

नोएडा : पति पर पत्नी को जलाने का आरोप

Text Size:

नोएडा (उप्र), छह मार्च (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के एक फार्म हाउस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इस पर महिला ने आक्रोशित होकर वहां रखे जेनरेटर से तेल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया।

आरोप है कि तभी पति ने माचिस की तीली से उसको आग लगा दी। महिला 90 प्रतिशत जल गई है। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला के भाई रामू सिंह ने अपने जीजा यादवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

भाषा सं शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments