scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलनितिन कुमार और रंजीत एआईटीए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

नितिन कुमार और रंजीत एआईटीए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Text Size:

चेन्नई, तीन अगस्त (भाषा) पुरुष एकल के दो शीर्ष वरीय खिलाड़ी नितिन कुमार सिन्हा और वीएम रंजीत ने गुरुवार को यहां इंडियम सॉफ्टवेयर एआईटीए टेनिस टूर्नामेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों की कड़ी चुनौतियों से पार पाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार ने गुजरात के आर्यन प्रशांत शाह को 6-1, 4-6, 7-5 से मात दी जबकि रंजीत ने सूरज प्रबोध को 5-7, 6-2, 6-4 से हराया।

वहीं तीसरे वरीय विष्णु वर्धन ने उदित कंबोज की चुनौती सीधे सेट में 6-3,6-2 से समाप्त कर दी और गैर वरीय शिवांक भटनागर ने दिल्ली के खिलाड़ी तुषार मदान को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

भाषा

नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments