scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलनिकिता ने मेजबान छत्तीसगढ़ के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

निकिता ने मेजबान छत्तीसगढ़ के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

रायपुर, 28 मार्च (भाषा) भारोत्तोलक निकिता ने ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ (केआईटीजी) 2026 में मेजबान छत्तीसगढ़ का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया जबकि ओडिशा की महिला तैराकों ने शनिवार को यहां चौथे दिन तैराकी में दांव पर लगे तीनों स्वर्ण पदक जीत लिए।

निकिता ने महिलाओं की 77 किग्रा स्पर्धा में अपना दबदबा बनाते हुए दिन की आखिरी स्पर्धा में आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिया।

वहीं ओडिशा ने रितिका मिंज (100 मीटर फ्रीस्टाइल), अंजली मुंडा (50 मीटर बैकस्ट्रोक) और चार गुणा 100 मेडले रिले टीम के स्वर्ण पदक जीते। अंजली ने कुल पांच स्वर्ण पदक जीते जिनमें से चार उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हासिल किए।

तालिका में कर्नाटक 15 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है जबकि ओडिशा सात स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

मेजबान छत्तीसगढ़ आठ पदक (एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य) के साथ सातवें स्थान पर है।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments