scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलनिकहत और मंजू एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

निकहत और मंजू एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

Text Size:

भोपाल, 22 दिसंबर (भाषा) विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता निकहत जरीन और मंजू रानी ने गुरूवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 5-0 की शानदार जीत दर्ज करने के बाद छठी एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पयनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रही मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत ने 50 किग्रा प्री क्वार्टरफाइनल में मेघालय की इवा वेनी मारबानियांग को हराया जबकि रेलवे की मुक्केबाज मंजू रानी ने 48 किग्रा के अंतिम 16 मुकाबले में उत्तराखंड की कविता को शिकस्त दी।

मंजू ने 2019 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

रेलवे की एक अन्य मुक्केबाज ज्योति गुलिया ने झारखंड की नेता तंतुबाई को सर्वसम्मत फैसले में हराकर 52 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।

चंडीगढ़ की सिमरन (48 किग्रा) और तमिलनाडु की एम दिव्या (54 किग्रा) भी अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंची।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments